- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
खगड़िया जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज,तैयारी पूरी
- by
- Jan 30, 2021
- 1883 views
- आशा व सेविका घर-घर जाकर बच्चों को पिलाऐगी दो बूँद पोलियो की दवा
- अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी, एक भी बच्चा छूटे ना, इसका रखा जाएगा ख्याल
खगड़िया, 30 जनवरी|
खगड़िया जिले में 31 जनवरी को पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ होगा। अभियान का समापन 04 फरवरी को होगा। अभियान को शुभारंभ करने को लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं | इसकी सफलता को लेकर कर्मियों को तैनाती भी कर दी गई है । जिसमें मुख्य रूप से ऑगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मियों को शामिल किया गया है। साथ ही इन कर्मियों की मॉनिटरिंग एवं अभियान के सफल संचालन के लिए सुपरवाइजर, मॉनिटर की तैनाती की गई है। अभियान के दौरान इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि एक भी बच्चा पोलियो की दो बूँद दवा पीने से छूटे नहीं। इसके लिए ड्यूटी में शामिल कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाएगा| लोगों को पोलियो दवा के महत्व की जानकारी दी भी जाएगी।
- हर दिन शाम में स्थानीय पीएचसी में होगी ब्रीफिंग :-
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर हर दिन शाम में जिले के सभी पीएचसी में ब्रीफिंग होगी। जिसमें पीएचसी प्रभारी, मैनेजर, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका (एल एस) समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल होंगे और दिनभर के कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही हर दिन कितने बच्चों को दवा पिलाई गई समेत पूरे दिन के कार्यों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसे देर शाम जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराऐंगे। यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।
- 3 लाख, 60 हजार, 08 सौ 69 बच्चों को दवा पिलाने का है लक्ष्य :-
जिले में 03 लाख, 20 हजार, 03 सौ 66 घरों में जन्म से लेकर 05 वर्ष तक 3 लाख, 60 हजार, 08 सौ 69 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिले में 1020 दल बनाये गए हैं। जिसमें 749 घर-घर दल, 207 ट्रांजिट दल, 41 मोबाइल दल और 23 वन मैन दल को लगाया जाएगा।
- घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूँद दवा :-
पल्स पोलियो अभियान की ड्यूटी में लगी ऑगनबाड़ी सेविका, आशा समेत अन्य कर्मी घर-घर जाकर पाँच वर्षों तक के बच्चों को पोलियो की दो बूँद दवा पिलाऐंगे। साथ ही दवा पिलाने के बाद बच्चों का नाम, बच्चे के माता-पिता का नाम, गृह संख्या आदि विभाग द्वारा दी गई फारमेट में भरेंगे। साथ ही बाहर गये बच्चों की भी पूरी जानकारी लेकर फारमेट में भरेंगे और देर शाम दिन भर के कार्यों की रिपोर्ट स्थानीय पीएचसी में जमा करेंगे।
- चौक-चौराहे से लेकर स्टेशन पर भी दवा पिलाने के लिए कर्मी रहेंगे तैनात :-
पल्स पोलियो अभियान के तहत एक भी बच्चा नहीं छूटे इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई है । दरअसल, एक भी बच्चा छूटने पर वायरस फैलने की प्रबल संभावना रहती है। इसको लेकर जिले के चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर दवा पिलाने के लिए कर्मियों की तैनाती की ए गयी है । जो बाहर से आने-जाने वाले यानी सफर कर रहे बच्चे को दवा पिलाएंगे । ताकि सफर पर निकले बच्चे वंचित नहीं रहें । साथ ही दवा पिलाने के बाद बच्चों की अंगुली में निशान भी लगाया जाएगा। ताकि किसी भी बच्चे को भूलवश जाने-अनजाने में दोबारा दवाई नहीं पिलाई जा सके ।
- कोविड-19 के गाइडलाइन का रखा जाएगा ख्याल :-
बच्चों को दवाई पिलाने के दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन का ख्याल रखा जाएगा। बचाव से संबंधित उपायों का पालन करते हुए कर्मी दवा पिलाऐंगे और खुद के साथ-साथ दूसरों का भी कोविड-19 से सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। इसको लेकर विभागीय पदाधिकारियों द्वारा सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
- साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- बाहरी और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
- शारीरिक दूरी का हमेशा पालन करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar