- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की कोविड-19 जाँच के लिए खगड़िया रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम की हुई तैनाती
- by
- Apr 10, 2021
- 2787 views
- शत-प्रतिशत लोगों की जाँच सुनिश्चित करने के लिए टीम की हुई तैनाती
- कोविड-19 जाँच के बाद ही गंतव्य जाने की दी जाएगी अनुमति
खगड़िया-
जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर स्तर से पूरी तरह तैयार है और हर आवश्यक कदम भी उठा रहा है। ताकि जिले में संक्रमण की संभावना खत्म हो सके और लोग इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की कोविड-19 जाँच सुनिश्चित करने को लेकर खगड़िया रेलवे स्टेशन परिसर स्थित वेटिंग हाॅल में जाँच सेंटर बनाया है और जाँच के लिए मेडिकल टीम की तैनाती की है। ताकि बाहर से आने वाले सभी लोगों की शत-प्रतिशत जाँच हो सके और बढ़ते संक्रमण पर विराम लग सके।
- कोविड-19 जाँच के बाद ही गंतव्य जाने की मिलेगी इजाजत :-
जिला सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया, बाहर आने वाले शत-प्रतिशत लोगों की कोविड-19 जाँच सुनिश्चित हो, इसके मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर जाँच के लिए मेडिकल टीम की तैनाती की गई। जहाँ बाहर से आने वाले लोगों को जाँच के पश्चात ही गंतव्य जाने की इजाजत दी जाएगी। इससे ना सिर्फ वह खुद सुरक्षित रहेगा। बल्कि, उनके साथ उनका पूरा परिवार और समाज भी सुरक्षित रहेगा। वहीं, उन्होंने बताया, संक्रमण को खत्म करने के लिए हर आवश्यक तैयारियाँ की जा रही है।
- जाँच कराने के लिए किया जा रहा है जागरूक :-
हर हाल में बाहर से आने वाले शत-प्रतिशत लोगों की जाँच सुनिश्चित हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जाँच कराने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। दरअसल, आशंका है कि कई लोग निजी वाहनों से भी घर आएँगे। ऐसे लोगों को जाँच कराने के लिए जागरूक एवं चिह्नित कर स्थानीय पीएचसी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता को दी गई है। ताकि जाँच से एक भी लोग वंचित नहीं रहें।
- जाँच के बाद दी जा रही है वैक्सीन :-
जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जहाँ वैक्सीन लेने वाले लोगों का पहले कोविड-19 जाँच एवं उसके बाद ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार के संक्रमण की सम्भावना नहीं हो और सभी लोग वैक्सीनेशन के दौरान खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। 45 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
- साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
- यात्रा के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें और निश्चित रूप से मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें, बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं।
- बाहर से आने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar