- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
मुंगेर में कुल 12157 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 9478 हुए हैं स्वस्थ्य
- by
- May 13, 2021
- 2203 views
- जिले में एक्टिव केस 2596 हैं ,आज मिले 187 कोरोना पॉजिटिव
- जिले में कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 477422 लोगों का सैम्पल
मुंगेर, 13 मई -
मुंगेर में गुरुवार तक कुल 12157 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 9478 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। साथ ही जिले के कुल 82 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। इसके अलावा मुंगेर से बाहर जिले के कुल 14 लोगों ने भी कोरोना की वजह से अपनी जान गवां दी है।
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना से लडाई जीतकर स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया, गुरुवार को एक बार फिर से जिले में कुल 187 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 124 पुरुष और 63 महिलाएं हैं। जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में गुरुवार तक कुल 1450 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 51 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हुए जबकि 45 मरीजों को दूसरे जगह रेफर भी किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में गुरुवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 477422 लोगों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें से अभी कुल 2596 एक्टिव केस हैं। जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए पिछली तारिख तक कुल 1441 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए पिछली तारिख तक कुल 513 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में कुल 126 सैम्पल कलेक्ट किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर से लॉक डाउन कि अवधि को 15 मई से बढ़ाकर 25 मई तक कर दिया गया है ताकि उस समय तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम से कम हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी लोगों से अपील है कि सभी जिले वासी अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो ही कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। इस दौरान सभी लोग घर बाहर निकलने कि स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें। तभी कोरोना के संक्रमण को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लॉक डॉउन के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकलकर अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें ।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar