- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान: जिले में वैक्सीन उपलब्ध होने के साथ शुरू हुआ वैक्सीनेशन शिविर
- by
- Jul 08, 2021
- 1384 views
- सभी प्रखंडों में वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन, 18 एवं इससे अधिक उम्र वाले सभी लोगों को दी गई वैक्सीन
- शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
खगड़िया, 08 जुलाई-
जिले में वैक्सीन उपलब्ध होने के साथ पूर्व की भाँति गुरुवार से फिर कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन शुरू हो गया। ताकि पिछले पिछले कई दिनों से वैक्सीन लेने का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा सके और जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके। वहीं, न शिविर में 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले सभी योग्य व्यक्तियों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीन दी गई एवं लोगों ने भी अपने-अपने नजदीकी वैक्सीनेशन शिविर स्थल पर उत्साह के साथ वैक्सीन ली। साथ ही वैक्सीन लेने के पश्चात अन्य योग्य यानी वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित आयु वर्ग के दायरे में आने वाले लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया । वहीं, वैक्सीन लेने पश्चात लोगों ने कहा, इस क महामारी से स्थाई निजात के लिए सामुदायिक स्तर पर भी शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन होना जरूरी है। तभी इस क महामारी से स्थाई निजात संभव है। वहीं, जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो, इसको लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और इसके लिए पूरी मुस्तैदी के साथ आवश्यक पहल व उपाय भी किये जा रहे हैं । ताकि हर हाल में इस महामारी का जड़ से खात्मा हो और सामुदायिक स्तर पर लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात मिल सके।
- जिले के सभी प्रखंडों में वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, सभी लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा सके, इसको लेकर व्यापक तैयारी की गई है। ताकि लोगों को वैक्सीन लेने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं और आसानी के साथ वैक्सीन ले सकें। इसी उद्देश्य के साथ जिले के सभी प्रखंडों में प्राथमिकता के साथ वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। जिसमें खासकर दुर्गम इलाके का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। ताकि सभी क्षेत्रों के प्रत्येक लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा सके। इसी कड़ी को गति देने के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने के साथ गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। ताकि सभी प्रखंडों के लोग आसानी के साथ वैक्सीन ले सकें ।
- स्थाई निजात के लिए वैक्सीनेशन के साथ एहतियात भी जारी रखने की जरूरत :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, इस महामारी से स्थाई निजात एवं संक्रमण की ताकत को पूरी तरह खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है। किन्तु, इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का भी सहयोग अपेक्षित है। इसके लिए इस तक महामारी को जड़ से मिटाने के लिए वैक्सीनेशन के साथ एहतियात भी जारी रखने की जरूरत है। यानी मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी पालन समेत बचाव से संबंधित अन्य प्रोटोकॉल का ख्याल रखें।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- गर्म पानी का सेवन करें और नींबू पानी भी पीएं।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और यात्रा के दौरान सैनिटाइजर का उपयोग करें।
संबंधित पोस्ट
Legal Aid Clinic Inaugurated at CPJ College of Higher Studies & School of Law, Narela*
- Feb 26, 2026
- 23 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar