- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 विशेष वैक्सीनेशन महाअभियान शिविरों में लोगों ने उत्साह के साथ ली वैक्सीन
- by
- Aug 06, 2021
- 1063 views
- जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित शिविर की सफलता को लेकर पदाधिकारियों ने लिया जायजा
- सभी वैक्सीनेशन स्थलों पर वैक्सीन लेने वाले लोगों की भीड़ बता रही थी सकारात्मक बदलाव की कहानी
खगड़िया-
जिले में जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो एवं एक भी व्यक्ति वैक्सीन लेने से वंचित नहीं रहें, इस उद्देश्य के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान लगातार चल रहा है। जिसे गति देने के लिए गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिसके तहत जगह-जगह वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई एवं लोगों ने उत्साह के साथ वैक्सीन ली। इस दौरान जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लेने वाले लोगों की भीड़ देखी गई , जो वैक्सीन के प्रति लोगों में हुई सकारात्मक बदलाव की कहानी बता रही थी। स्वास्थ्य विभाग समेत जिले के तमाम विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मेहनत का बेहतर परिणाम बता रहा था। वैक्सीन लेने के बाद युवाओं ने कहा, पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है वैक्सीन। इसलिए, सभी लोगों को पूरी तरह निर्भीक होकर वैक्सीन लेनी चाहिए। यह राज्य और देशहित के साथ-साथ खुद एवं परिवार व समाज के हित भी सबसे बेहतर कदम है।
- डीएम समेत जिले के तमाम पदाधिकारियों ने वैक्सीनेशन शिविर का लिया जायजा :
वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। इसको लेकर जिलाधिकारी डाॅ आलोक रंजन घोष, डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा, सीएस डॉ अजय कुमार सिंह, डीआईओ डॉ देवनंदन पासवान, डीपीएम पवन कुमार, आईसीडीएस डीपीओ सुनीता कुमारी, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद, डीटीओ-ऑन चंदन कुमार, एएनएम के जिला समन्वयक अंबुज कुमार, जीविका डीपीएम अजीत कुमार समेत जिले के तमाम पदाधिकारी जिले के विभिन्न वैक्सीनेशन शिविर स्थलों का जायजा लेते दिखे। इस दौरान तमाम पदाधिकारियों ने शिविर स्थलों पर मौजूद स्वास्थ्य टीम को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, जीविका बीपीएम, पुलिस पदाधिकारी समेत प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में शिविर स्थल का निरीक्षण एवं लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया। ताकि हर हाल में निर्धारित लक्ष्य पूरा हो सके और अधिकाधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो सके।
- वैक्सीनेशन महाअभियान में लोगों का मिला सकारात्मक सहयोग :
जिलाधिकारी डाॅ आलोक रंजन घोष ने बताया, सभी वैक्सीनेशन सत्र स्थलों पर वैक्सीन लेने वाले लोगों की अच्छी उपस्थिति दिखी। जो सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव का बड़ा प्रमाण है और लोगों की ऐसी उपस्थिति तो यह भी बता रही थी कि कहीं न कहीं वैक्सीन के प्रति चल रही तमाम अफवाहें लोगों के मन से दूर हुई है तथा वैक्सीन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। वहीं, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, वैक्सीनेशन महाअभियान के सफल संचालन के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ताकि लोगों को वैक्सीन लेने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा सके।
- सुबह 09 बजे से शाम 05 तक वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, सभी वैक्सीनेशन सत्र स्थलों पर सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, उन्होंने बताया, महाअभियान की सफलता को लेकर सभी शिविर स्थलों पर एएनएम के साथ डेटा ऑपरेटर, आँगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य कर्मियों की भी डयूटी लगाई गई थी।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 119 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar