- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
विद्यालयों में किशोर- किशोरियों के बीच बुधवार और गुरुवार को होगा आयरन फॉलिक एसिड (नीली गोली) का वितरण
- by
- Aug 06, 2021
- 1144 views
-हर बुधवार को विद्यालयों नहीं जानेवाली किशोरियों के बीच आंगनबाड़ी केंद्र से किया जाएगा आईएफए टैबलेट्स का वितरण
- राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने 4 अगस्त को सभी जिलों के सिविल सर्जन को जारी किया पत्र
मुंगेर, 06 अगस्त| राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को जिला भर के सभी विद्यालयों में पढ़ने जाने वाले किशोर- किशोरियों के बीच आयरन फॉलिक एसिड (आईएफए टैबलेट्स) या नीली गोली का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक बुधवार को विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरियों के बीच स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आईएफए टैबलेट्स या नीली गोली का वितरण किया जाना है। मालूम हो कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत साप्ताहिक आयरन फॉलिक एसिड टैबलेट्स के वितरण कार्यक्रम को निरंतर संचालित किए जाने के लिए बीएमएसआईसीएल से ब्लू आईएफए टैबलेट्स की आपूर्ति विभिन्न जिलों से की गई मांग के अनुसार की जाती है। दूसरे फर्म के साथ ब्लू आईएफए टैबलेट्स का दर अनुबंध समाप्त हो जाने के बाद बीएमएसआईसीएल के द्वारा नए फर्म के साथ दर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद बीएमएसआईसीएल के द्वारा सभी जिलों को ब्लू फॉलिक एसिड टेबलेट्स 60 एमजी और 500 एमजी औषिधि क्रमांक डी 0721 को खरीदने के लिए आदेश निर्गत किया गया है।
सभी जिला वर्ष में दो बार प्रत्येक छमाही में अपनी मांग से बीएमएसआईसीएल को अवगत कराएंगे
जिला के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति से जारी किए गए पत्र के अनुसार राज्य के सभी जिला अपनी-अपनी आवश्यकता के अनुसार वर्ष में दो बार प्रत्येक छमाही में अपनी मांग से बीएमएसआईसीएल को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही यदि पहले किसी जिला ने बीएमएसआईसीएल से दवा की आपूर्ति के लिए मांग किया हो और उसकी आपूर्ति नहीं हो पाई हो तो वो भी फिर से स्मरण पत्र के साथ डीवीडीएमएस के माध्यम पुनः अपनी मांग रखेंगे।
वितरण सुनिश्चित करने को सभी सीएचसी/पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया निर्देश
उन्होंने बताया कि मुंगेर जिला के सभी सीएचसी/पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वो अपने प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने के बाद सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को विद्यालय जाने वाले किशोर-किशोरियों को विद्यालय के माध्यम से और विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से ब्लू टैबलेट्स (नीली गोली) का ससमय वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक महीने के पांच तारीख इसका प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि किशोर-किशोरियों के बीच आयरन फॉलिक एसिड टैबलेट्स (नीली गोली) के वितरण के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरीके से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 22 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar