- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
बांका में विशेष अभियान में 2100 लोगों को पड़े कोरोना के टीके
- by
- Aug 14, 2021
- 1562 views
बांका सदर प्रखंड में कोरोना टीकाकरण को लेकर चला विशेष अभियान
17 केंद्रों पर लगाए गए टीके, कोरोना उन्मूलन को लेकर अभियान जारी
बांका-
कोरोना उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। जिले में जांच, इलाज के साथ-साथ लोगों का टीकाकरण भी काफी तेज गति से चल रहा है। शुक्रवार को बांका सदर प्रखंड में टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत 17 केंद्र बनाए गए थे, जहां पर 2100 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाए। सभी लाभुकों को 30 मिनट की निगरानी में रखा गया। किसी तरह की परेशानी नहीं होने पर सभी को घर जाने दिया गया। साथ ही समय पर आकर कोरोना टीका की दूसरा डोज लेने की हिदायत भी दी गई।
लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि सभी लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो जाए, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। इसे लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान भी काफी संख्या में टीका लेने के लिए केंद्रों तक लोग पहुंचे। इसके अलावा गांधी चौक पर 12 घंटे के टीकाकरण केंद्र पर भी लोगों को कोरोना के टीके दिए गए। वहां पर रात नौ बजे तक टीकाकरण होता है। यह आंकड़ा शाम सात बजे तक का है। इसलिए इसमें और बढ़ोतरी भी हो सकती है।
सरकारी कर्मचारी और स्वास्थ्यकर्मी दिनभर रहे सक्रियः
डॉ. चौधरी ने बताया कि विशेष अभियान को सफल बनाने में सरकारी कर्मचारी और स्वास्थ्यकर्मी दिनभर अभियान में लगे रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर प्रधानाध्यापक और सहायक ने अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों तक लोगों को पहुंचाने का काम किया। वहीं दूसरी तरफ आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को जागरूक कर टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया। डॉ. चौधरी ने बताया कि हालांकि अब लोग टीका लेने को लेकर उत्साहित हैं। उनके मन में जो भी भ्रम थे, वह अब दूर हो चुका है। इसलिए इनलोगों को लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक लाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, लेकिन इनके प्रयासों से टीका लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी जरूर हुई।
304 लोगों की हुई जांचः
उधर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत शुक्रवार को 204 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। इसके बावजूद सभी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया। साथ ही आरटीपीसीआर जांच के लिए भी 100 लोगों के सैंपल लिया गया। ड़ॉ. चौधरी ने बताया कि हालांकि जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। फिर भी सभी लोगों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया। घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाने औऱ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई अवश्य करने के लिए कहा गया है। साथ ही जिन लोगों ने टीका ले लिया है, उन्हें भी अभी कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 119 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar