- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
दिव्यांग अमित कुमार ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज
- by
- Oct 27, 2021
- 1000 views
- स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया टीम के सहयोग से अमित के घर पर जाकर दी गई वैक्सीन
- वैक्सीन के लिए अमित के परिवार वालों ने टीम का जताया आभार
खगड़िया, 27 अक्टूबर।
जिले में एक भी लोग वैक्सीन से वंचित नहीं रहें और जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो, इसको लेकर लगातार कोविड वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इस दौरान इस बात का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लेने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो और सभी लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ केयर इंडिया की टीम भी लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है। जिसे सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया की संयुक्त वैक्सीनेशन मोबाइल टीम खगड़िया शहरी पीएचसी अंतर्गत विश्वनाथ गाँव पहुँची। जहाँ शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग अमित कुमार, पिता - मोहन प्रसाद को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी। जबकि, शारीरिक पीड़ा के कारण अबतक अमित का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया था। वहीं, वैक्सीनेशन मोबाइल टीम की इस पहल के लिए अमित के पिता समेत उसके परिवार वालों ने स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया की टीम की सराहना करते हुए आभार जताया। परिवार वालों ने बताया, अगर सरकार एवं विभाग द्वारा वैक्सीनेशन मोबाइल टीम की सुविधा बहाल नहीं की गई होती तो शायद अमित वैक्सीनेटेड नहीं हो पाता। इस कार्य के लिए हम पूरे परिवार सरकार के साथ-साथ स्थानीय स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया टीम को धन्यवाद देते हैं। वैक्सीनेशन टीम में केयर इंडिया की प्रखंड प्रबंधक रेणुका कुमारी, सीभीसी गुलशन कुमार, एएनएम सुमाला सुमन समेत स्थानीय आशा कार्यकर्ता शामिल थे।
- वैक्सीन से वंचित एक-एक व्यक्ति को चिह्नित कर किया जा रहा वैक्सीनेटेड :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर स्थानीय स्तर से हर जरूरी पहल की जा रही है। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाकर किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन से वंचित लोगों को चिह्नित कर वैक्सीनेटेड किया जा रहा है। ताकि किसी भी स्थिति-परिस्थिति में एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहे और जल्द से जल्द सभी लोगों का सुविधाजनक तरीके से वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो। शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा के कारण अबतक वैक्सीन से वंचित अमित कुमार की जैसे ही जानकारी मिली कि तुरंत उनके घर वैक्सीनेशन मोबाइल टीम को भेजकर वैक्सीन दी गई। इसके अलावा अन्य वंचित लोगों को भी नियमित तौर पर चिह्नित किया जा रहा है। सभी वंचितों को उनके सुविधानुसार वैक्सीन दी जाएगी।
- ऑगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता के सहयोग से वैक्सीन से वंचित लोगों को किया जा रहा है चिह्नित :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले के सभी प्रखंडों में अभियान चलाकर किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन से वंचित लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। यह कार्य संबंधित क्षेत्र की ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से हो रहा है। साथ ही इस दौरान वंचित लोगों की सूची तैयार कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar