- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
छठ घाटों पर शिविर आयोजित कर वंचितों को दी गई वैक्सीन
- by
- Nov 11, 2021
- 1051 views
- जिले के विभिन्न प्रखंडों में 32 छठ घाटों पर शिविर का हुआ आयोजन, सुविधाजनक तरीके से दी गई वैक्सीन
- सभी शिविर स्थलों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच की सुविधा थी उपलब्ध
लखीसराय, 11 नवंबर।
जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। जिसे सार्थक रूप देने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कटिबद्ध है। यही नहीं, इसको लेकर रोज जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं। त्योहारी दौर में भी वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार में कमी नहीं आए, इसको लेकर जिले में त्यौहारी दौर में भी वैक्सीनेशन अभियान जारी है। इसी कड़ी में छठ पूजा के दौरान भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर कोविड वैक्सीनेशन सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया है। जिसके माध्यम से किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन से वंचित योग्य व्यक्तियों को शिविर में ड्यूटी पर तैनात मेडिकल टीम द्वारा सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई।
- 32 छठ घाटों पर वैक्सीनेशन सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया, जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित और किसी भी स्थिति में एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहे, इसको लेकर हर जरूरी कदम उठाए जा रहे और आवश्यक निर्णय भी लिए जा रहे हैं। जिसे सार्थक रूप देने के लिए जिले में त्यौहारी दौर में भी वैक्सीनेशन अभियान जारी है। साथ ही अभियान के दौरान लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से छठ पूजा के दौरान जिले के विभिन्न छठ घाटों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ताकि वैक्सीन से वंचित लोग अपनी सुविधा के कारण वैक्सीनेशन करा सके और सुरक्षित माहौल में त्यौहार का समापन सुनिश्चित हो सके। साथ ही एक ही समय में लोग वैक्सीनेशन भी करा सकें और त्यौहार भी मना सकें।
- सभी शिविर स्थलों पर जाँच की भी की गई थी व्यवस्था :
लखीसराय पीएचसी के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक निशांत राज ने बताया, जिले के विभिन्न छठ घाटों पर संचालित शिविर में वैक्सीनेशन के साथ-साथ जाँच की भी सुविधा सुनिश्चित की गई थी। ताकि लोगों की मौके पर ही जाँच की जा सके। दरअसल, छठ पूजा के अवसर पर दूसरे प्रदेशों में रहने वाले कामगार बड़ी संख्या में पूजा मनाने के लिए अपना गाँव आए हैं। जिसके कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई थी। वहीं, उन्होंने बताया, शिविर के सफल संचालन के लिए शिफ्टवाइज मेडिकल टीम की तैनाती की गई थी। ताकि मेडिकल टीम को भी काम करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो और सुविधाजनक तरीके से अपना काम कर सके। साथ ही योग्य व्यक्ति भी सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें।
- सभी शिविर स्थलों पर दोनों डोज की वैक्सीन की व्यवस्था थी उपलब्ध :
छठ पूजा के अवसर पर जिले के सभी शिविर स्थलों पर वैक्सीन की दोनों डोज देने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। ताकि जो व्यक्ति पहली डोज ले चुके हैं और दूसरी डोज लेने के निर्धारित समय पूरा कर चुके हैं वह भी शिविर स्थल पर आकर वैक्सीनेशन करा सकें। जिससे सेकेंड डोज को भी गति मिल सके और इस महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Aishwarya Sinha