- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
वैक्सीन से वंचित गर्भवती और धातृ माताओं को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा टीकाकृत
- राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को दिए निर्देश
- एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गर्भवती व धातृ महिलाओं को किया जाएगा चिह्नित
लखीसराय, 22 नवंबर।
18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले एक भी व्यक्ति कोविड-19 वैक्सीन से वंचित नहीं रहें, इसको लेकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है और इसे सुनिश्चित करने को लेकर नित्य नये-नये निर्णय भी लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक भी गर्भवती और धातृ माताएं कोविड वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहें, इसके लिए ऐसे महिलाओं को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र टीकाकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसे सुनिश्चित करने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर राज्य के सभी सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए हैं तथा अपने स्तर से भी जरूरी पहल कर इसे सुनिश्चित करने को कहा है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत गर्भवती और धातृ महिलाओं का भी वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और सामुदायिक स्तर पर लोग इस महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
- गर्भवती और धातृ महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है कोविड वैक्सीन, बेहिचक कराएं वैक्सीनेशन :
सिविल सर्जन डाॅ देवेन्द्र चौधरी ने बताया, गर्भवती और धातृ महिलाओं के लिए भी कोविड वैक्सीन ना सिर्फ सुरक्षित है बल्कि, जरूरी और प्रभावी भी है। इसलिए, मैं जिले के तमाम ऐसी महिलाओं से अपील करता हूँ कि जो भी ऐसी महिलाएं किसी भी कारण वश अबतक वैक्सीन नहीं ले पायीं हैं, वह पूरी तरह निर्भीक होकर बेहिचक वैक्सीनेशन कराएं और इस महामारी के खिलाफ सुरक्षित समाज निर्माण में सहयोग के लिए आगे आएं। वैक्सीन लेने से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। बल्कि, आपके साथ-साथ गर्भस्थ शिशु भी इस महामारी के प्रभाव से सुरक्षित होगा। वहीं, उन्होंने बताया, इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
- एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा चिह्नित :
वैक्सीन से छूटी गर्भवती और धातृ महिलाओं को चिह्नित करने के लिए संबंधित क्षेत्र की एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके ही माध्यम ऐसे महिलाओं को चिह्नित कर सूची तैयार कर रजिस्ट्रेशन की जाएगी। जिसके बाद प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन सुनिश्चित की जाएगी।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- यात्रा के दौरान निश्चित रूप से सैनिटाइजर पास में रखें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
- मुँह, नाक और ऑख को अनावश्यक छूने से बचें और छूने के पूर्व अच्छी तरह हाथों की सफाई करें।
संबंधित पोस्ट
Legal Aid Clinic Inaugurated at CPJ College of Higher Studies & School of Law, Narela*
- Feb 26, 2026
- 23 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar