Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
खगड़िया जिले में जारी है कोविड वैक्सीनेशन अभियान, सुविधाजनक तरीके से दी जा रही है वैक्सीन
- टीकाकरण कराने को लेकर युवाओं में उत्साह, सेशन साइटों पर देखी जा रही है अधिक भागीदारी
- युवाओं ने कहा - कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ- साथ सावधानी और सतर्कता भी जरूरी
खगड़िया-
जिले में एक भी व्यक्ति कोविड वैक्सीन लेने से छूटे नहीं, इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले में नियमित तौर पर निरंतर वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसके माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिविर आयोजित कर योग्य लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा रही है। ताकि जल्द से जल्द वैक्सीन से छूटे व्यक्तियों की संख्या शून्य हो और संपूर्ण जिलेवासी पूर्ण रूप से वैक्सीनेट हो। जिसे सार्थक रूप देने के लिए शिविर के साथ-साथ आवश्यकतानुसार जरूरतमंद लाभार्थियों के घर जाकर भी स्वास्थ्य टीम द्वारा सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा रही है। ताकि एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहे और शत-प्रतिशत लोगों का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके।
- जिले में निरंतर जारी है कोविड वैक्सीनेशन अभियान :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में नियमित तौर पर वैक्सीनेशन अभियान जारी है। जिसके माध्यम से अबतक वैक्सीन लेने से छूटे व्यक्ति की घर-घर जाकर पहचान की जा रही और उन्हें सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन भी दी जा रही है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम में शामिल एएनएम, ऑगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी समेत अन्य कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
- युवाओं ने कहा - कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ- साथ सावधानी और सतर्कता भी जरूरी :
खगड़िया प्रखंड अंतर्गत कासिमपुर निवासी युवक जुगेश कुमार ने बताया, मैं वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका हूं और तीसरा यानी बूस्टर डोज लेने के लिए निर्धारित समयावधि पूरा होने का इंतजार कर रहा हूँ। क्योंकि, इस घातक महामारी से बचाव के लिए सबसे बेहतर और सरल उपाय वैक्सीन ही है। इसलिए, मैं तमाम जिले वासियों से अपील करता हूँ कि सभी लोग प्रोटोकॉल का पालन के साथ वैक्सीनेशन जरूर कराएं।
- सभी सेशन साइटों पर युवाओं की दिख रही है भागीदारी :
चौथम सीएचसी में तैनात केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक करण कुमार ने बताया, मैं अपने प्रखंड में संचालित सेशन साइटों का नियमित रूप से भ्रमण करता हूँ। हर जगह युवाओं में वैक्सीनेशन कराने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसका जीता-जागता प्रमाण यह है कि सभी सेशन साइटों पर युवाओं की ही अधिक उपस्थिति देखी जा रही है। सभी युवा गाइडलाइन का पालन के साथ वैक्सीनेशन करा रहे हैं।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सेनेटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar