Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
बेगूसराय जिले के 66% युवाओं ने कोविड से बचाव के लिए ली वैक्सीन
- by
- Feb 09, 2022
- 1044 views
- शेष बचे युवाओं का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने को लेकर नियमित वैक्सीनेशन अभियान जारी
- पदाधिकारियों और कर्मियों की सकारात्मक उम्मीद और युवाओं का सहयोग लाया रंग
बेगूसराय, 09 फरवरी-
कोविड से बचाव के लिए जिले के युवाओं में भी जागरूकता देखी जा रही है। जिसका प्रमाण यह है कि इसी वर्ष बीते 03 जनवरी से पूरे राज्य के साथ इस जिले में भी शुरू हुए युवाओं के वैक्सीनेशन के बाद महज दो माह में जिले के 65.78 % युवाओं ने (15 से 18 वर्ष) इस घातक महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर वैक्सीन ली। जो सामुदायिक स्तर पर आई सकारात्मक बदलाव और जिले के तमाम पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ-साथ युवाओं सहित आमजनों के सहयोग का परिणाम है। वहीं, शेष बचे युवाओं का भी जल्द से जल्द वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने को लेकर जिले में नियमित तौर पर लगातार वैक्सीनेशन अभियान जारी है। जिसके माध्यम से जगह-जगह शिविर आयोजित कर सभी योग्य लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा रही है। इसके अलावा जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर अन्य जरूरी प्रयास भी जारी है।
- पूरी टीम की मेहनत और युवाओं के सकारात्मक सहयोग का परिणाम :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा ने बताया, यह परिणाम और इतने कम समय में इतनी बड़ी सफलता जिले के तमाम पदाधिकारियों और कर्मियों की मेहनत और जिले के युवाओं तथा आमजनों के सकारात्मक सहयोग से संभव हुआ। इस सफलता में जहाँ जिले के सभी चिकित्सक, एएनएम, डेटा ऑपरेटर, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुश्किल भरे दौर में भी अपनी जिम्मेदारी की डगर पर डिगे रहे हैं। वहीं, जिले वासियों का भी सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है। वहीं, उन्होंने कहा, इसी मेहनत और सहयोग की बदौलत जल्द ही शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। वहीं, उन्होंने वैक्सीन से वंचित युवाओं से जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने और प्रोटोकॉल का पालन जारी रखने का अपील की है।
- सुविधाजनक व्यवस्था से मिली सफलता : यह सफलता बेहतर स्वास्थ्य सिस्टम का भी जीता-जागता उदाहरण है। दरअसल, एक भी युवा को वैक्सीनेशन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इस बात का हमेशा ख्याल रखा गया। युवाओं के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जल्द से जल्द अधिकाधिक युवाओं का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने को लेकर स्कूल में वैक्सीनेशन साइट बनाया गया, ऐसी ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई सुविधाजनक व्यवस्थाओं का यह बेहतर परिणाम है।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
संबंधित पोस्ट
Legal Aid Clinic Inaugurated at CPJ College of Higher Studies & School of Law, Narela*
- Feb 26, 2026
- 22 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar