- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कंगारू मदर केयर से शिशु के स्वस्थ्य शरीर का होता है निर्माण
-ठंड के मौसम में कंगारू मदर केयर होता है काफी कारगर
- घर के कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति नवजात को कंगारू मदर केयर प्रदान कर सकते
-माँ की धड़कन सुनकर शिशु को राहत का होता है एहसास,मिलता है आराम
-शिशु को माँ के सीने से चिपकाने से शिशु में होती है गर्माहट
लखीसराय-
समय पूर्व जन्म लेने वाले शिशु का ना सिर्फ वजन कम होता बल्कि ऐसे शिशु जन्म लेने बाद कई तरह की समस्याओं से घिर जाते हैं।इस स्थिति में लापरवाही करना तो और मुश्किल बढ़ा देती है।खासकर इस ठंड के मौसम में तो और ऐसे शिशु कई समस्याओं से घिर जाते हैं।ऐसे में इस तरह के शिशु के स्वस्थ्य शरीर के निर्माण के लिए विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है।इस तरह के बच्चे के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए कंगारू मदर केयर को अपनाना सबसे आसान एवं बेहतर उपाय है।जिससे शिशु के स्वस्थ्य शरीर का निर्माण होता है।
बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास का होता है निर्माण -
जिला सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि कंगारू मदर केयर बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक विकास का निर्माण करने में काफी सहयोग करता है। साथ ही इस मौसम में बच्चे को काफी सुकून भी मिलता है इस विधि से। बच्चा जब अपने माँ के नजदीक रहता है तो वह खुद तनावमुक्त महसूस करता है।जिससे बच्चे के स्वस्थ्य शरीर का निर्माण होता है।यह बिना खर्च सबसे अच्छा उपाय है।
क्या है कंगारू मदर केयर,इसका उपयोग किस तरह होता है ?
कंगारू मदर केयर एक ऐसा उपाय है,जो कम वजन के साथ जन्म लेने वाले शिशु के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अपनाया जाता है।इससे शिशु का वजन बढ़ता है।स्तनपान बेहतर होता है।बच्चे का तापमान सही रहता और वह इन्फेक्शन से दूर रहता है।बच्चे और माँ के बीच रिश्ता मजबूत होता है।इस विधि में माँ के सीने पर सीधी अवस्था में शिशु को चिपकाकर रखा जाता है।इस स्थिति में माँ की छाती पूरी तरह खुली होनी चाहिए।जिससे माँ की शरीर की गर्माहट आसानी से और जल्दी शिशु में स्थानांतरित हो सके।इससे शिशु का तापमान सही रहता है।इस विधि का माँ के अलावा शिशु के परिवार अन्य महिला व पुरुष भी उपयोग कर सकते है।सिर्फ इस दौरान इस बात का ख्याल रखना है कि शिशु को कंगारू मदर केयर की सुविधा देने वाले स्वस्थ्य रहें।
इन बातों का रखें खास ख्याल :-
- बच्चे को साफ हाथों से ही छूएं।
- यदि माँ बुखार, सर्दी या खाँसी से पीड़ित हो तो शिशु को कंगारू मदर केयर नहीं दें।
- घर के कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति नवजात को कंगारू मदर केयर प्रदान कर सकते हैं।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar