- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
रविवार को चित्रकूट में जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सतना-
भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास किया है। गरीब जनता और देश के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। विकास और गरीब कल्याण के इन्हीं कामों को लेकर पार्टी की जनआशीर्वाद यात्राएं जनता के बीच जाएंगी। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी चित्रकूट के मझगवां में पहली जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह बात सांसद श्री गणेश सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के एक दिन पहले सतना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन और बंटाधार सरकार ने मध्यप्रदेश को पिछड़ा राज्य बना दिया था, जिसमें न तो शिक्षा थी, न चलने के लिए सड़कें थीं और न बिजली-पानी की व्यवस्था। जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बारे में कांग्रेस की सरकार ने कभी नहीं सोचा था। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने भी प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाने और भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाने का काम किया। नेताओं के पुत्र मोह और तालमेल न होने के कारण आज कांग्रेस पूरे देश से विलुप्त होने की कगार पर आ चुकी है। प्रदेश में 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई, जो लगातार जनता के जीवन में खुशहाली लाने, देश के विकास और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रही है।
लगातार झूठ परोस रही है कांग्रेस सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को 20 साल पहले का कांग्रेस का शासन आज भी याद है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने प्रदेश में जो काम किया है, वह भी हर किसी को दिखाई दे रहा है। जनता कांग्रेस और भाजपा सरकारों के फर्क को बहुत अच्छे से अनुभव कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेस झूठ परोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विकास यात्राओं को लेकर भी कांग्रेस और विरोधी दल तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। विकास यात्राओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार के कामों को लेकर एक बार फिर जनता के बीच जा रही है।
चित्रकूट के मझगवां से राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ
मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा रविवार को चित्रकूट के मझगवां से प्रदेश की पहली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा 19 दिनों में करीब 2345 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 12 जिलों की 48 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। यात्रा का 311 स्थानों पर स्वागत होगा। यात्रा के दौरान पार्टी नेता 100 से अधिक रथ सभाओं एवं 44 मंचीय सभाओं को संबोधित करेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रहलाद कुशवाहा और जिला मीडिया प्रभारी कामता पांडेय उपस्थित रहे।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Swapnil Mhaske