Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोरोना को मात देने वाले भी नहीं रहें लापरवाह, बरतें सावधानी
- by
- Jul 20, 2020
- 1828 views
मास्क पहन कर ही घर से निकलें, सामाजिक दूरी का भी करें पालन
भागलपुर, 20 जुलाई
जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. राज्य सरकार को फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ा है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है. जो संक्रमित हो चुके हैं उन्हें तो सतर्कता बरतनी ही चाहिए, जो नहीं हुए हैं, साथ ही जो कोरोना को मात दे चुके हैं, उन्हें भी कोरोना से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है. समाज में इस तरह का भ्रांति हैं कि कोरोना एक बार हो गया है तो दोबारा नहीं होगा. जबकि किसी भी रिसर्च में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है जिससे यह कहा जा सके कि जिसको एक बार कोरोना हो गया है और वह स्वस्थ हो गया है तो फिर से उसे कोरोना नहीं होगा.
निजी चिकित्सक डॉ. विनय कुमार झा कहते हैं कि दरअसल जो कोरोना को मात दे चुके होते हैं उनका शरीर उस हिसाब से अपनी प्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर लेता है. इस वजह से उन्हें तत्काल कोरोना होने का खतरा नहीं रहता है, लेकिन आगे जाकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता उसी हिसाब से रहेगी यह निश्चित नहीं है. इसलिए जिन लोगों ने कोरोना को मात दे दिया है उन्हें भी जागरूक रहने की जरूरत है. वह सारे एहतियात जो आमलोग कोरोना से बचने के लिए बरत रहे हैं. उन्हें भी अपनाना चाहिए. यह तो बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए कि हम कोरोना को मात दे चुके हैं और हमें दोबारा नहीं होगा. बल्कि उन्हें सतर्क रहते हुए लोगों को जागरूक करना चाहिए कि कोरोना से बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए. साथ ही नीचे दिए बातों का ध्यान रखना चाहिए.
एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रहे: डॉ. झा बताते हैं जिस प्रकार से तेजी से कोरोना फैल रहा है ऐसे में बीमार पड़ने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें. एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें. अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें. बुखार-खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. बीमार पड़ने पर खुद डॉक्टर नहीं बनें. किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है.
बारिश में भीगने से बचें: डॉ. झा बताते हैं फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है. ऊपर से बारिश का मौसम भी चल रहा है. ऐसे में घरों से निकलने से बिल्कुल परहेज करें. ऐसा देखा जा रहा है कि कई लोग बेवजह घरों से निकल रहे हैं और वह बारिश में भीग भी जा रहे हैं इस तरह की हरकत से बचें और अगर बारिश में भीग जाते हैं तो तत्काल कपड़ा को बदल लें. भीगे हुए कपड़े पहनकर ज्यादा देर तक नहीं रहे. ऐसा करने से सर्दी, जुकाम, बुखार हो सकता है.
घर की सफाई पर दें ध्यान: डॉ. झा बताते हैं, अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली सतहों की नियमित सफाई करें. आपके घर पर जिन चीजों का इस्तेमाल रोज हो रहा है और हर व्यक्ति उसका उपयोग करता है, उनकी रोज सफाई करें. कुर्सी, मेज, स्विच, दरवाजे और हैंडल को घर के सभी लोग इस्तेमाल करते हैं, इन्हें रोज साफ करें
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Premier World (Admin)