- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
निर्धारित समय पर कराएं कोविड सेकेंड डोज का वैक्सीनेशन और संक्रमण से रहें दूर
- निर्धारित समय एवं एक सप्ताह के अंदर भी सेकेंड डोज लेने वाले लाभार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत
- शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर पूरे जिले में लगातार चल रहा वैक्सीनेशन अभियान
बेगूसराय -
कोविड-19 संक्रमण से दूर रहने के लिए जहाँ वैक्सीनेशन का पूरा डोज लेना जरूरी है वहीं, सतर्कता और सावधानी भी जारी रखने की जरूरत है। इसलिए, जो व्यक्ति पहला डोज ले चुके हैं और दूसरे डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरा कर चुके हैं, वह निश्चित रूप से निर्धारित समय पर सेकेंड डोज का वैक्सीनेशन कराएं और संक्रमण से दूर रहें। यहीं नहीं, निर्धारित समय पर सेकेंड डोज लेने वालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही आपको वैक्सीन लेने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इसके मद्देनजर जिले के सभी प्रखंडों में नियमित तौर पर लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो और एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहें। साथ ही सामुदायिक स्तर पर लोग इस महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें ।
- वैक्सीन से वंचित एवं सेकेंड डोज लेने की निर्धारित समय पूरा करने वालों को चिह्नित कर किया जा रहा है टीकाकृत :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा ने बताया, एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहे और सेकेंड डोज लेने वालों का निर्धारित समय पर वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो, इसके लिए ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित कर वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही लाभार्थियों को वैक्सीन लेने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिले में लगातार नियमित तौर पर वैक्सीनेशन अभियान जारी है। वहीं, उन्होंने बताया, निर्धारित समय पर एवं निर्धारित समय के बाद एक सप्ताह के अंदर सेकेंड डोज लेने वाले लाभार्थियों को पुरस्कृत करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उन्होंने बताया, 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक लकी ड्रा के माध्यम से ऐसे लाभार्थियों को पुरुस्कृत किया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
- 27 नवंबर से शुरू होगी ड्यू गणना और 31 दिसंबर को होगा समापन :
लाभर्थियों के ड्यू खुराक की गणना के लिए 27 नवंबर पहला दिन और 31 दिसम्बर 2021 अंतिम दिन होगा। इस दौरान प्रखण्ड स्तर पर साप्ताहिक लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 27 नवंबर 2021 से 31 दिसम्बर तक कुल पांच सप्ताह निर्धारित हैं । जिसमें पहला सप्ताह 27 नवंबर से 3 दिसम्बर तक, 4 से 10 दिसम्बर तक, 11 से 17 दिसम्बर तक, 18 से 24 दिसम्बर तक और 25 से 31 दिसम्बर तक है। 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक अर्थात पहले सप्ताह के लकी ड्रा से चयनित विजेताओं/लाभार्थियों का चयन 4 दिसम्बर को किया जाएगा एवं आने वाले अगले शनिवार तक देय उपहार उपलब्ध करा दिया जाएगा। लकी ड्रा के लिए निर्धारित समयावधि के दौरान प्रतिदिन कोविन पोर्टल से द्वितीय खुराक के ड्यू लाभाथियों की सूची को अचूक रूप से शाम 6 बजे तक अपडेट करने के साथ संचयी रूप से अगले 7 दिनों तक इसका संधारण केयर इंडिया के द्वारा उपलब्ध कराए गए डीडीए द्वारा किया जाएगा तथा संकलित आंकड़ों में से द्वितीय खुराक का टीका लकी ड्रा के पात्रता अनुरूप प्राप्त लाभर्थियों की सूची संधारित की जाएगी|वहीं लकी ड्रा के लिए सम्मलित करते हुए पत्र के साथ संलग्न एसओपी में निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।
इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 39 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar